कसिया: गुरवलिया बाजार में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर ली गयी है। पीड़ित चन्दन सिंह पटेल निवासी सरगटिया करनपट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।