कसिया: जोकवा व कुशीनगर में हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित जोकवा बाजार में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मुन्ना प्रसाद निवासी महुअवा थाना तुर्कपट्टी को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कुशीनगर में टाटा मैजिक ने महिला को तकजर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम को भेज दिया है।