कसिया: पटहेरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पटहेरवा थाने के एसओ विनय कुमार मिश्र ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा का. संतोष सिंह व राघवेन्द्र मिश्र की पुलिस टीम के साथ गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त रमेश गौड़ उर्फ रमेश चन्द्र गौंड़ पुत्र रामस्वरूप गौड़ निवासी नगवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।