कसिया: सिसवा महंथ में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 2 की मौत और 6 गंभीर घायल
कसया नगर के देवरिया मार्ग पर मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हों गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी एक घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।