कसिया: टेकुआटार में SBI के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कसया थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में स्थित SBI के शाखा कार्यालय के मेन गेट पर स्थित एटीएम रुम में शार्टसर्किट से अचानक आग लग गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बैंक कर्मी भी अंदर से बाहर आ गये। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। एटीएम रूम से अचानक धुंआ निकलते देख लोगों बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी दी।