पिपरई: पूर्व सांसद डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव पिपरई में मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल
शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव रविवार, 25 अक्टूबर को पिपरई के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे अशोकनगर स्थित निज निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे पिपरई पहुंचने के बाद 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे।