उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव से पहले फिर शुरू हुई सियासी हलचल! 🔥
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट ने कांग्रेस के भीतर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। रावत ने लिखा— मंगलौर में बदलाव तय!
अब सवाल यह है कि आखिर इस “बदलाव” का इशारा किस ओर है?
मंगलौर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक काजी निजामुद्दीन हैं और वह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। ऐसे में हरीश रावत के इस बयान के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।
क्या यह महज एक राजनीतिक टिप्पणी है या फिर कांग्रेस के भीतर टिकट और नेतृत्व को लेकर किसी बड़े बदलाव की आहट?
उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव से पहले एक बार फिर अंदरूनी खींचतान और बयानबाजी चर्चा में है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी पार्टी के भीतर मतभेद और गुटबाजी को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं।
क्या कांग्रेस फिर उसी दौर की ओर बढ़ रही है?
क्या “मंगलौर में बदलाव तय” वाला बयान आने वाले दिनों में किसी बड़े सियासी घटनाक्रम का संकेत है?
#UttarakhandCongress #HarishRawat #QaziNizamuddin #Mangalore #UttarakhandPolitics #Congress #उत्तराखंड_कांग्रेस #सियासत
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 20, 2026