Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
No post available

en ke sat esa he hona chite

Jhabua, Jhabua | Sep 19, 2022

MORE NEWS

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यवाही, 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बामनिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिर्च पिसाई केंद्रों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान लाल पिसी मिर्च पाउडर में रंग की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर दो मिर्च पिसाई केंद्रों से कुल 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जब्त किया गया। साथ ही आगामी विस्तृत परीक्षण के लिए कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में प्रतिमाह हाट-बाजारों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निर्माताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध खाद्य सामग्री की शीघ्र पहचान संभव हो पाती है।

उन्होंने बताया कि बामनिया स्थित मिर्च पिसाई केंद्रों पर की गई जांच में लाल मिर्च पाउडर के अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त रूपगढ़ स्थित एक आटा फैक्ट्री से आटे का नमूना भी जांच हेतु लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेल सिंह मोरी तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यवाही, 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बामनिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिर्च पिसाई केंद्रों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लाल पिसी मिर्च पाउडर में रंग की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर दो मिर्च पिसाई केंद्रों से कुल 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जब्त किया गया। साथ ही आगामी विस्तृत परीक्षण के लिए कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में प्रतिमाह हाट-बाजारों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निर्माताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध खाद्य सामग्री की शीघ्र पहचान संभव हो पाती है। उन्होंने बताया कि बामनिया स्थित मिर्च पिसाई केंद्रों पर की गई जांच में लाल मिर्च पाउडर के अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त रूपगढ़ स्थित एक आटा फैक्ट्री से आटे का नमूना भी जांच हेतु लिया गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेल सिंह मोरी तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

🧘‍♂️ 12वें #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर जिला जेल झाबुआ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Jail, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP #InternationalYogaDay

🧘‍♂️ 12वें #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर जिला जेल झाबुआ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Jail, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP #InternationalYogaDay

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

भव्य सामूहिक योगाभ्यास के साथ रामा में मनाया गया #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक में भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग गुरु द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से योगाभ्यास कराया गया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष रामा श्रीमती रुपा मेडा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार रामा सुश्री वैशाली सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा सुश्री वर्षा सोलंकी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री जय बैरागी, आयुष अधिकारी, प्राचार्य, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Ayush, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP  #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing

भव्य सामूहिक योगाभ्यास के साथ रामा में मनाया गया #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक में भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग गुरु द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से योगाभ्यास कराया गया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष रामा श्रीमती रुपा मेडा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार रामा सुश्री वैशाली सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा सुश्री वर्षा सोलंकी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री जय बैरागी, आयुष अधिकारी, प्राचार्य, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Ayush, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का अंतरण, जिले के 1.31 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।

इसी क्रम में जिले के कुल 1,31,569 पात्र कृषकों को 2,000 रुपये प्रति किसान की दर से 26 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से अंतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ के सभागृह में देखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री बहादुर सिंह हटीला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विजय मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषि निवेश में सुविधा मिल रही है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने किसानों से अपने आधार, बैंक खाते एवं अन्य आवश्यक विवरण अद्यतन रखने तथा शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना तथा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का अंतरण, जिले के 1.31 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इसी क्रम में जिले के कुल 1,31,569 पात्र कृषकों को 2,000 रुपये प्रति किसान की दर से 26 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से अंतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ के सभागृह में देखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री बहादुर सिंह हटीला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विजय मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषि निवेश में सुविधा मिल रही है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने किसानों से अपने आधार, बैंक खाते एवं अन्य आवश्यक विवरण अद्यतन रखने तथा शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना तथा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026