
बलिया में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में बैरिया रोड पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाली 15 स्कूल बसों का चालान किया गया, जबकि दो बसों को थाने में बंद कराया गया।
यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरुण कुमार राय और यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान स्कूल बसों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई।
अभियान के दौरान हुई कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं।
परिवहन विभाग ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
#ballia #schoolbus #SchoolVehicle #TransportDepartment #RoadSafety #StudentSafety #Balliakhabar