बलिया डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—357 बेल्थरारोड (अ.जा.), 358 रसड़ा, 359 सिकंदरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह और 363 बैरिया—से संबंधित गोदामों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी स्क्रीन की संख्या, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और निगरानी से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही लॉग बुक का अवलोकन कर यह सुनिश्चित किया कि वेयरहाउस से संबंधित सभी गतिविधियों का नियमित और विधिवत रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#ballia #DmBallia #EVM #VVPAT #ElectionCommissioners #ElectionSecurity #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Aug 21, 2026