बलिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की गाड़ी से हुए हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के पीड़ित परिवार से उन्होंने मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। पूर्व विधायक ने परिवार को 1 लाख की नकद मदद दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सुरेंद्र नाथ सिंह ने अधिकारियों से बातचीत कर परिवार को गाड़ी के बीमा की राशि, दुर्घटना बीमा योजना का लाभ और विधवा पेंशन दिलाने की पहल की। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत दोनों बच्चों को ₹2,500-₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
परिवार की बेटियों से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक भावुक हो गए। बेटियों की स्थिति देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि बेटियों की शादी हो या परिवार का कोई अन्य जरूरी काम, वह अपनी ओर से हरसंभव मदद करेंगे।
#ballia #surendranathsingh #FormerMLA #RoadAccident #VictimFamily #financialassistance #cmchildservicescheme #Balliakhabar