
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कासगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी, गोवध निवारण अधिनियम के अभियुक्त को 5 वर्ष का कठोर कारावास व 3 लाख रुपये अर्थदण्ड
कासगंज। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत कासगंज पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने गोवध निवारण अधिनियम के एक अभियुक्त को दोषसिद्ध कर 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 3 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
प्रकरण थाना सहावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/2020, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित है। मामले में अभियुक्त अयूब पुत्र शहजाद, निवासी ग्राम करसाना, थाना अमांपुर, जनपद कासगंज को दिनांक 12 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01, कासगंज द्वारा दोषसिद्ध घोषित किया गया।
न्यायालय ने अभियुक्त को 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 3 लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को 10 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
कासगंज पुलिस की प्रभावी पैरवी से ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत न्यायालय में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई।