
हिम आंचल पैंशनर संघ इकाई जोगिंदर नगर चौंतड़ा खण्ड की मासिक बैठक मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर के सभागार में प्रधान नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम संघ के सक्रिय सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री हरदेव सिंह राणा की पूजनीय माता प्राकमो राणा के 107 बर्ष की आयु में आकस्मिक निधन होने पर पैंशनरों ने गहरा शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में पैंशनरों ने अपनी मांगों एवं मुद्दों पर विस्तारपूर्वक मंथन किया तथा संगठन में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। सभी पैंशनरों ने 5% मंहगाई भत्ता देने पर मजुदा सरकार का स्वागत किया गया तथा मंहगाई भत्ते के एरियर ना देने पर नाराज़गी जताई। बैठक में पैंशनरों ने जनवरी 2016और 2022 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन संशोधन की लम्बित वित्तीय देनदारियों को न देने पर भारी रोष एवं आक्रोश जताया गया।
बैठक में राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सरद सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा दीपावली से पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हज़ार एरियर देकर देने की घोषणा के वायदे से मुकर कर दीपावली के पर्व को फिका किया गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 और 2022 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पूरी वेतन संशोधन राशि नहीं मिली है। प्रधान नेक राम शास्त्री ने कहा कि बार बार घोषणा के बावजूद भी अभी तक सरकार पैंशनरों की ग्रेज्युटी आदि,चिकित्सा बिलों तथा मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नहीं कर रही है। इसलिए अब आन्दोलन के सिवाय और कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। बैठक में महेंद्र सिंह मरवाह, प्रभात सिंह राठौर, बलदेव सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह सकलानी, फ़कीर चन्द वर्मा,मान सिंह वर्मा, दान सिंह ठाकुर, रमेश कुमार पठानिया, प्रकाश वर्मा, रविन्द्र शर्मा,सरद सिंह ठाकुर भूपेंद्र ठाकुर,राज कुमार वालिया,राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।