
27 अगस्त 2026 को एकदिवसीय मेला का होगा आयोजन।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निदेश के आलोक में जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा दिनांक-27 अगस्त 2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय (नजदीक सरकारी आई.टी.आई. कैंपस, गोनावां), नवादा के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला ’’नियोजक आपके क्षेत्र’’ कार्यक्रम के तहत निःशुल्क रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आया है। जिसमें राज्य एवं अन्य राज्यों से लगभग 25-30 नियोजकों के भाग लेने की संभावना है। इसमें नन-मैट्रिक से उच्चतर योग्यताधारी बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। साथ ही इस रोजगार मेले में के.वाई.पी., डोमेन, आर.टी.डी., पी.एम.के.वी.वाई., पी.एम.के.के. आदि से प्रशिक्षित युवक/युवतियों के लिए भी सुनहरा अवसर है। साथ ही इस कार्यक्रम में स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। जिसमें बेरोजगारों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लाभार्थी भी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे। इस मेले में भाग लेने के लिए आवेदक/आवेदिकाओं को बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है। इस लिंक https://detjob.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदक एवं आवेदिकाएँ रोजगार मेला में भाग लेने के लिए रोजगार सेतु पोर्टल पर अपना निबंधन करा सकते हैं। रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन की सुविधा जिला नियोजनालय, नवादा कार्यालय एवं कार्यक्रम स्थल पर भी होगी। मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
मेले में आवेदक/आवेदिकाएँ अपने बायोडाटा, योग्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आएँगे। मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026