
राज इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने NDA (II) 2026 की लिखित परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने बढ़ाया रेवाड़ी का गौरव
राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी के विद्यार्थियों ने NDA (II) 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में अंश, दिव्यम, पुनीत, ऋषभ, श्रुति, तनिष, टोपीश, वैभव, यशस्वी, ऋतुराज और शुभम शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री राजेंद्र सैनी जी तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स श्री नवीन सैनी जी, श्री जितेंद्र सैनी जी एवं श्री हेमंत सैनी जी ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय की मेहनती शिक्षक टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्र सेवा के अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। राज इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति के मूल्यों से जोड़कर राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
Rewari, Rewari | Oct 13, 2026