गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि..
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और करुणा के संदेश को याद किया।
Chapra, Saran | Oct 2, 2026