जनता दरबार में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के द्वारा शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। शिकायतों की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजनों की शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने को कहा।
जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।