
डीसी ने 7494912959 हेल्प लाइन नम्बर किया जारी
यमुनानगर, 25 जून- हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने बैठक में सभी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले 30 जून तक नालों की सफाई हो।
मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सभी एचसीएस और अन्य वरिष्ठ को पांच-पांच किलोमीटर का एरिया देकर काम करवाएं और शहर को पानी भराव की समस्या से मुक्ति मिले और ड्रेन साफ हैं, इसका प्रमाण-पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि सभी कोचिंग सेंटर का फायर ऑडिट किया जाए तथा कोचिंग सेंटर को फॉयर सेफ्टी मानकों के अनुसार ही चलाया जाए और जो भी वर्नेबल बिल्डिंग है उनकी सूची तैयारी की जाए। कोचिंग सेंटर, मॉल, सिनेमाघर, अस्पताल जहां पर भी अधिक लोगों का आना-जाना है उनकी लिस्ट तैयार करके उनकी मीटिंग बुलाकर सभी जरूरी उपायों की जानकारी दी जाए और नियमित रूप से निरीक्षण करें। व्यवसायिक गतिविधियों के केन्द्रों पर ध्यान दें। पार्षद और जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूक करें। उन्होंने एचटीईटी की परीक्षा के संबंध में निर्देश दिए तथा एसआईआर की भी समीक्षा की।
उपायुक्त प्रीति ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी ऐसी स्थिति दिखती है जो खतरनाक है उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि बिजली के लोड के अनुसार ही बिजली के उपकरण चलाए जाएं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन सफाई के कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और 30 जून पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लें। उपायुक्त ने 7494912959 मोबाइल नम्बर हेल्प लाइन स्वरूप जारी किया। उन्होंने बताया कि जिले ने डिच ड्रेन व अन्य नालों की सफाई की स्थिति की फोटो व वीडियो वाट्सएप्प के माध्यम से इस नंबर पर भेजे व लोकेशन भी बताए ताकि उनका समुचित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, नगर निगम और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।