जितेंद्र खजूरी बने ब्लॉक रादौर के भाकियु के महासचिव और वीरेंद्र कुमार गांव खजूरी के प्रधान बने संगठन को मजबूत और संगठन का विस्तार जारी रहेगा: सुभाष गुर्जर
रादौर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक आज गांव खजूरी में पवन खजुरी के निवास पर हुई।जिसकी अध्यक्षता अशोक डांगी प्रधान रादौर ने की।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपराणा नंबरदार विशेष तौर पर मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया की संगठन को मजबूत और संगठन का विस्तार करने के लिए हर गांव में कमेटी बनाई जायेगी।इसी को लेकर आज गांव खजूरी के जितेंद्र कुमार को रादौर ब्लॉक का महासचिव नियुक्त किया।विरेंद्र कुमार को खजुरी गांव का प्रधान ओर 11सदस्यीय कमेटी का गठन किया।जिससे संगठन को और मजबूती मिली है। गुर्जर ने कहा की भारतीय किसान यूनियन के संगठन में इलेक्शन नहीं सिलेक्शन होता है यह संगठन आराजनीतिक है जिसका नेतृत्व देश में नरेश टिकैत राकेश टिकैत और युद्धवीरसिंह तथा प्रदेश में रतनमान के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है।गुर्जर ने कहा की पुरे जिले में हर गांव में कमेटी गठित की जायेंगी ताकी किसान के मान सम्मान मे कही कमी ना रहे। और आज संगठन ही प्रदेश और जिले में विपक्ष की भूमिका निभा रहा है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हरा पटका डालकर बधाई दी। और विश्वास दिलाया कहीं भी संगठन की जरूरत पड़ेगी तो संगठन के क्रांतिकारी किसान नेता किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।गुर्जर ने संगठन की तरफ से चेतावनी दी की अधिकारी कान खोल कर सुन ले अगर किसी भी सरकारी कार्यलय में किसान को मान सम्मान नहीं मिला तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।आज मौके पर वरिष्ठ किसान नेता स.भुपेंद्र सिंह (भोला) सतगोली, महेंद्र चमरोडी, स.रविंदरपाल, उदय सिंह कुंजल, पवन गोयल,रिसाल सिह, करण चानना मिडिया प्रभारी, सहदेव शर्मा साहबसिंह, राजकुमार, समयसिह रजत कुमार, मनीष कुमार बिल्ला, प.रिकुं आदि सैकडो किसान मौजूद रहे।