हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन
आज हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन मुखालया भिवानी 292 सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघद्वारा केंद्रीय परिषद के आह्वान पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यकारी अभियंता, यमुनानगर XEN कार्यालय परिसर में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों द्वारा निजीकरण का विरोध, जोखिम भत्ता एवं अन्य भत्तों में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना OPS की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों सहित अन्य कर्मचारी हितों से संबंधित मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं।
कार्यक्रम का संचालन यूनिट सचिव नितिन राणा द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता यूनिट प्रधान करम सिंह ने की। इस अवसर पर कर्मचारी नेता विकास पोसवाल , पंकज, संजीव, प्रवेश सैनी, करमजीत सहित अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा कर्मचारी हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
केंद्रीय परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 25-26 जून को XEN कार्यालयों पर, 30 जून को SE कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन, 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन एवं बिजली मंत्री का घेराव, 29 जुलाई को जेल भरो आंदोलन तथा 29-30 सितंबर को प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में जिले के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कर्मचारी एकता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाया।
जारीकर्ता:
प्रधान /सचिव
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन
यूनिट यमुनानगर