यमुनानगर, 25 जून- रेड क्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा रैडक्रॉस भवन, सैक्टर 17 हुडा, जगाधरी में आमजन को एसआईआर के बारे जागरूक करने हेतु बैठक का आयोजन किया। जिला रैडक्रॉस समिति, यमुनानगर के कार्यवाहक सचिव, संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त एवं रेड क्रॉस समिति की प्रधान प्रीति के दिशा निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को एसआईआर बारे सही जानकारी प्राप्त हो सके इसके लिए जिला की सभी स्वयंसेवी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सभी संस्थाओं से यह भी अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में कोई भी दिव्यांगजन एसआईआर से वंछित न रहे उसकी हर संभव सहायता करें और जिला प्रशासन के अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें जिससे कि एसआईआर के सम्बन्ध में लोगों की भ्रांतियों को दूर किया जा सके और सभी पात्र नागरिकों की वोट बन सके।
जिला निर्वाचन कार्यालय यमुनानगर से आए विशेषज्ञ विशाल एवं रजत ने सभी उपस्थित को इसी सम्पूर्ण जानकारी दी और सभी के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा की स्वीप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान के महत्व को समझे, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए और मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे। लोकतंत्र सभी मजबूत होगा जब मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।
दिव्यांगजन एकता की प्रधान गुरप्रीत कौर ने रैडक्रॉस की इस जनहित गतिविधि की सराहना की और अपने ग्रुप के सभी दिव्यांगजनों को इसकी जानकारी शीघ्र पहुंचाने का आश्वासन दिया जिससे की जरूरतमंदों को इसका लाभ हो सके। शशि भूषण जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बोलते हुए कहा कि सरकार की इस प्रक्रिया से सभी मतदाताओं के मताधिकार का सही प्रकार से पुनरीक्षण हो जाएगा और इनमें पाई जाने वाले त्रुटियों का समाधान हो जाएगा और देश का नागरिक अपने मतदान का प्रयोग कर पाएगा। इसके अलावा पर्यावरण मित्र फाउंडेशन से चिराग सिंघल ने सभी से अपील की कि आप अपने आस-पास सभी को जागरूक करें दिए गए फॉर्म को सही प्रकार से भरें ताकि किसी की वोट न कटे।
समाज सेवी गुरदेव कुमार, स्माईल फाउंडेशन के प्रधान संजीव मेहता, अवेस्ता फाउंडेशन प्रधान नाज पटेल, बी.एस. कल्याण कल्याण सेवा समिति, एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन संस्था से कोमल ओबराय, वंदे भारत संस्था से विक्रम सिंह निदेशक एवं खुशी, रोड सेफ्टी आग्रेनाइजेशन से अरुण कुमार, सतवंत सिंह सूदन, सर्व हरियाणा विकास समिति से मनमित सिंह, अमांश सोसायटी से अमरजीत कौर संधु, डॉ. बी.आर. अंबेडकर सोसायटी से सुरेश कुमार, के साथ-साथ सुनीता शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर टीआई प्रोजेक्ट, शीशपाल सिंह सोही, राजकुमार, दीपशिखा, कविता एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।