
वर्षा एवं बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आयुक्त अजीत कुमार*
*बांदा:-चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने मंडल में हो रही वर्षा एवं संभावित बाढ़ को लेकर सभी जनपदों के अधिकारियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने कहा कि जनसुरक्षा और आमजन को समय से राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि -
- बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जाए
- बाढ़ चौकियों, राहत शिविरों को सक्रिय रखा जाए, नाव, पेयजल, दवाएं, खाद्यान्न उपलब्ध रहे
- स्वास्थ्य केंद्रों पर ORS, क्लोरीन सहित आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में रहे
- नगर निकाय नालियों की सफाई और जल निकासी सुनिश्चित करें
- विद्युत विभाग क्षतिग्रस्त पोल-तारों को तत्काल ठीक करे, सुरक्षा मानकों का पालन हो
*आमजन से अपील -* नदी, नाले, तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं, बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूचना पर विश्वास करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन 24x7 आपके साथ है।
#CommissionerBanda #FloodAlert
Atarra, Banda | Aug 31, 2026