बेखौफ चोरों का तांडव: मंदिर का कांच तोड़कर दानपेटी और 5 किलो का पीतल का घंटा चोरी*
बांदा। बबेरू कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। बबेरू कस्बे तिंदवारी रोड स्थित मंडी गेट के बगल बने मंदिर में शनिवार-रविवार की रात चोरी हो गई।
चोरों ने मूर्ति की सुरक्षा में लगा कांच तोड़ दिया और दानपेटी, 5 से 6 किलो का पीतल का घंटा, पूजा की थाली व अन्य सामान पार कर दिया। मुख्य मार्ग के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
रविवार सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो घटना का पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं।
Atarra, Banda | Aug 30, 2026