ATM फ्रॉड: मदद के नाम पर कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए रुपए
बांदा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एटीएम में मदद मांगना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आज दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 15:00 बजे एक व्यक्ति एटीएम में पैसा निकालने गए थे। वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों से उन्होंने मदद मांगी और अपना एटीएम कार्ड व पासवर्ड बता दिया।
इसी का फायदा उठाकर दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कार्ड बदल लिया और मौके से फरार हो गए, बाद में उनके खाते से रुपए निकाल लिए। सूचना पर पुलिस ने आवेदक के खाते को ब्लॉक करा दिया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड व पासवर्ड न दें।
Atarra, Banda | Aug 30, 2026