बाँदा :-पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम द्वारा जनता के खोए हुए करीब 20 लाख रुपये अनुमानित कीमत के कुल 111 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को किए गए सुपुर्द ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम द्वारा जनता के खोए हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए । गौरतलब हो कि साइबर क्राइम पुलिस थाना व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए जनता के विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 80 मोबाइल फोन तथा समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम द्वारा 31 मोबाइल फोन बरामद किए गए । बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है । आज दिनांक 30.08.2026 को पुलिस लाइन बांदा सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए । खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
*बरामदगीः-*
▪111 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये)
*मोबाइल बरामद करने वाली टीमः-*
1. सुखराम सिंह प्र0निरी0 साइबर क्राइम पुलिस थाना
2. उ0नि0 विकास नेहर
3. क0ऑ0 ईशा उमराव
4. हे0कां0 सतेन्द्र कुमार
5. कां0 रविन्द्र सिंह
6. कां0 अभिषेक गौतम
7. कां0 राजीव कुमार
8. कां0 दिनेश पटेल
9. कां0 राहुल कुमार
10. कां0 धर्मेन्द्र कुमार
11. कां0 हिमांशु वर्मा
12. कां0 ललित कुमार
Atarra, Banda | Aug 30, 2026