विभिन्न कांडों में जप्त शराब का विनष्टिकरण किया गया
रजौली थाना में विभिन्न कांडों में जप्त शराब का विनष्टीकरण किया गया इस संबंध में दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी गुफरान मझहरी ने बताया कि विभिन्न कांडों में जप्त शराब को थाना में रखा गया था जिसे न्यायालय के आदेशानुसार जप्त शराब को थाने में ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में जप्त शराब का विनस्टीकरण थाना में किया गया और अवैध शराब को लेकर क्षेत्र में गहनता से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जो भी शराब क्षेत्र में जप्त किया जाता है उसे थाना लाकर विनष्ट कर दिया जाता है ।अभी तक सैकड़ो की संख्या में जंगलों में अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया है एवं झारखंड से परिवहन करने वाले शराब माफियाओं को गिरफ्तार भी किया गया है उसके बाद भी शराब माफिया अपने धंधा से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि प्रत्येक चौक चौड़ाहे पर व जंगल से निकलने वाले रास्ते पर गुप्त तरीके से पुलिस बल को लगाया गया है जिससे कि बिहार में शराब का खेप नहीं पहुंच सके ।मौके पर थाना के एसआई बिरेन्द्र पासवान व चौकीदार उपस्थित थे।
Rajauli, Nawada | Aug 31, 2026