दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों को बनाया निशाना, रातोंरात खोल ले गए तीन बैटरियां; सुबह मचा हड़कंप
अमेठी। चोरों के हौसले बुलंद हैं। अमेठी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तीन बैटरियां पार कर दीं। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
घटना कामद कोल्ड स्टोर के पास की है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने खड़ी गाड़ियों से बैटरियां खोल लीं और मौके से फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को फोन कर कार्रवाई की मांग की।
Amethi Police एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर खबर पब्लिक न्यूज 0.2
Amethi, Amethi | Nov 3, 2026