🟡 सोने-चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर! धनतेरस पर सराफा बाजार में बढ़ी रौनक, चांदी के दामों में गिरावट से खरीदारी का बना मौका।
📍 जगदीशपुर, अमेठी।
धनतेरस के अवसर पर जगदीशपुर के सराफा बाजार में ग्राहकों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिली। चांदी के भाव में गिरावट के चलते चांदी के आभूषणों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और सिक्कों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह रहा। हालांकि, शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार में खरीदारी कुछ प्रभावित भी हुई।
जगदीशपुर सराफा बाजार में छह दर्जन से अधिक आभूषणों की दुकानें हैं। धनतेरस और आगामी शादी के सीजन को देखते हुए बाजार में खरीदारी के अच्छे अवसर बताए जा रहे हैं। दुकानों पर चांदी के आभूषण, गणेश प्रतिमाएं, 1850 रुपये मूल्य से चांदी के सिक्के और पुराने विक्टोरिया के सिक्के भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
नमो ज्वैलर्स के महेश कौशल ने बातचीत में बताया कि फिलहाल सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में शादी-विवाह के सीजन के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को केवल कीमतों में और गिरावट का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के आभूषण खरीदने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि जगदीशपुर में 18 कैरेट सोने के आभूषणों की मांग अधिक रहती है। खरीदारी करते समय 18 कैरेट के लिए 750 हॉलमार्क की पहचान जरूर करें। साथ ही बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड कर हॉलमार्क की जानकारी और उसकी शुद्धता की जांच भी की जा सकती है।
🎥 देखिए, धनतेरस पर जगदीशपुर के सराफा बाजार का हाल और नमो ज्वैलर्स के महेश कौशल से खास बातचीत।
#Dhanteras2026 #Jagdispur #Amethi #GoldSilver #SarafaMarket #GoldJewellery #KhabarPublicNews
Suresh Yagyasaini Jagdishpur Nadeem Ahmad
Amethi, Amethi | Nov 7, 2026