अमेठी में देर शाम पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार
गौरीगंज में एसजेएस स्कूल के पास हुई मुठभेड़, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती; तीन अन्य भी पुलिस की गिरफ्त में।
अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुलिस और कथित गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसजेएस स्कूल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान तसव्वर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुम्मन, वाजिद, आरिफ और तसव्वर के रूप में हुई है। इनमें जुम्मन, वाजिद और तसव्वर गुवावां गांव के निवासी बताए गए हैं, जबकि आरिफ बादल का पुरवा, मजरे नरौली का रहने वाला है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Amethi Police MYogiAdityanath एलटी न्यूज़ ट्वेंटी फोर
Amethi, Amethi | Nov 6, 2026