Public App Logo
Profile Picture

Akeel Ahmad

@akki.sami83
368Followers
1Following
🎓 क्या जंगल-खेतों में भी चल रहे हैं डिग्री कॉलेज?
❓ जहां नियमित क्लास नहीं, वहां कैसे मिल रही डिग्री?

औरैया, फर्रुखाबाद और एटा में दैनिक भास्कर की जमीनी पड़ताल में क्लास, अटेंडेंस, परीक्षा, प्रैक्टिकल और फीस को लेकर कई दावे सामने आए।

🎥 आखिर क्या है पूरा खेल? देखिए “ऑपरेशन जंगल में डिग्री”।

<nis:link nis:type=tag nis:id=operationjunglemeindegree nis:value=OperationJungleMeinDegree nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investigation nis:value=Investigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/>
अमेठी में बारिश का कहर: तीन दिन में आधा दर्जन जर्जर कच्चे मकान ढहे, दीवार गिरने से महिला की मौत

अमेठी। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब जर्जर मकानों और कच्ची दीवारों पर भारी पड़ने लगी है। बारिश के चलते अब तक करीब आधा दर्जन जर्जर कच्चे मकान गिर चुके हैं। वहीं जामों क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में जर्जर कच्ची दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान मौत हो गई व पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हादसे के बाद प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है।
IAS Shashank Chaudhary DM Amethi शरद द्विवेदी
🌧️ अमेठी बना चेरापूंजी! लगातार बारिश से NH-731 पर बदले हालात

📍यह वीडियो कठौरा, NH-731 का है, जहां लगातार बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है।

आप यह वीडियो कहां से देख रहे हैं?
🌧️ आपके इलाके में मौसम कैसा है? कमेंट में जरूर बताएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weatheralert nis:value=WeatherAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/>
🌧️ लगातार बारिश से अमेठी जगदीशपुर बेहाल! सड़कों पर पानी, धान की फसल भी प्रभावित

अमेठी के जगदीशपुर में लगातार 30 घंटे से अधिक बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं खेतों में धान की फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच अमेठी पुलिस ने लोगों से बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

📍जगदीशपुर, अमेठी

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weatheralert nis:value=WeatherAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> UP Police
अमेठी में कल स्कूल रहेंगे बंद: भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच कक्षा 12 तक अवकाश उल्लंघन पर होगी कार्यवाही 

अमेठी में मौसम विभाग की भारी बारिश, चक्रवाती स्थिति, तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी के बाद 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर बेसिक, माध्यमिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

DM Amethi IAS Shashank Chaudhary Suresh Pasi Suresh Yagyasaini Jagdishpur Kishori Lal Sharma
🌧️ 5 घंटे की बारिश ने जगदीशपुर की रफ्तार रोकी, थमी तो बाजार में लौट आई चहल-पहल!

दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव रहा। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा, वहीं किसानों ने धान की फसल के लिए बारिश को संजीवनी बताया। 🌾

आपके इलाके में बारिश का क्या हाल है? कमेंट में बताएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलभराव nis:value=जलभराव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धान nis:value=धान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खबरपब्लिकन्यूज nis:value=खबरपब्लिकन्यूज nis:enabled=true nis:link/>
🐄 गौशालाओं में अचानक पहुंचे डीएम!

अमेठी में डीएम शशांक चौधरी ने रोहसी बुजुर्ग और चौहनापुर की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। दोनों गौशालाओं में 568 गोवंशों की व्यवस्थाएं परखी गईं।

चारा-पानी, इलाज, साफ-सफाई और जलभराव को लेकर दिए सख्त निर्देश। रोहसी बुजुर्ग गौशाला को मॉडल गौशाला बनाने की भी तैयारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौशाला nis:value=गौशाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmamethi nis:value=DMAmethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
DM Amethi IAS Shashank Chaudhary BJP Uttar Pradesh
अमेठी में सड़क किनारे कब्जों पर चलेगा अभियान, जगदीशपुर-इन्हौना में अतिक्रमण पर डीएम सख्त

अमेठी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अब सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर और इन्हौना क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को एसडीएम और सीओ के साथ समन्वय कर अतिक्रमण हटाने को कहा। साथ ही चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और सड़क मरम्मत के काम प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

स्कूली वाहनों और बसों की फिटनेस, परमिट व अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी प्रभावी चालान अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, टोल प्लाजा पर क्रेन, गैस कटर और एंबुलेंस की उपलब्धता तथा प्रमुख चौराहों पर प्रकाश और चेतावनी संकेतों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
IAS Shashank Chaudhary DM Amethi Suresh Pasi Kishori Lal Sharma
ग्यारहवीं शरीफ पर मदरसा गरीब नवाज में हुआ कार्यक्रम, गौसे आजम की जिंदगी पर डाली रोशनी

निहालगढ़/पालपुर, अमेठी। रायबरेली रोड स्थित मदरसा गरीब नवाज निहालगढ़-पालपुर में गुरुवार 24 सितंबर को ग्यारहवीं शरीफ का कार्यक्रम अकीदत और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया गया। मदरसा के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर बुजुर्ग संत हजरत गौसे आजम अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके इबादत और परहेजगारी से जुड़े प्रचलित वाकयों का जिक्र करते हुए बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने इशा के वुजू से फजर की नमाज तक 40 वर्षों तक इबादत की। वहीं, 15 वर्षों तक इशा की नमाज के बाद एक पैर मुबारक पर खड़े होकर पूरी कुरान पढ़ने के बाद ही दूसरा पैर जमीन पर रखने का भी जिक्र किया गया।

इस दौरान 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सुल्तानुल हिंद कॉन्फ्रेंस में फारिग होने वाले छात्रों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में मौलाना मोहम्मद आलम ने तकरीर की और दुआ कराई। इसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Akeel Ahmad शरद द्विवेदी Kishori Lal Sharma जुबेर खान भले सुल्तान
नशीली फसल उगाई तो होगी कार्रवाई, अवैध ड्रग्स और शराब के कारोबार पर प्रशासन की नजर

अमेठी। नशे की खेती से लेकर मादक पदार्थों की बिक्री और अवैध शराब के कारोबार तक पर अब प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें पुलिस, आबकारी, ड्रग्स, स्वास्थ्य और कृषि विभाग को आपसी समन्वय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स और अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या संचय नहीं होना चाहिए। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर अभियान चलाएं। एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के प्रयास किए जाएं।

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा नशामुक्ति अभियान

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान संचालित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को भी इस दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

नशे की खेती पर कृषि विभाग रखेगा नजर

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को जिले में कहीं भी नशीले पदार्थों की खेती न होने देने के लिए सतर्क निगरानी के निर्देश दिए। अवैध खेती की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्य, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

DM Amethi IAS Shashank Chaudhary UP Police Amethi Police
अमेठी में कुलाबा समितियों के चुनाव का ऐलान, 26 अक्टूबर को मतदान

अमेठी। शारदा सहायक खंड-41 की कुलाबा समितियों के प्रथम चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। 26 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 28 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन अधिसूचना 25 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर, नाम वापसी 7 से 10 अक्टूबर और चुनाव चिह्नों का आवंटन 11 अक्टूबर को होगा।

क्रमांक 1 से 20 तक की समितियों के लिए नामांकन स्थल निरीक्षण भवन, तातारपुर और 21 से 38 तक के लिए उपखंड चतुर्थ कार्यालय, जगदीशपुर निर्धारित किया गया है।

सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए ₹200, जबकि एससी/एसटी और बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए ₹50 जमानत राशि तय की गई है। अधिकारियों ने कृषकों और जल उपभोक्ता समिति सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
अमेठी के सलमान खान का एशियाई खेलों में जलवा, रोइंग में जीता कांस्य

अमेठी। अमेठी के लाल सलमान खान ने एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जापान के नागोया में पुरुषों के डबल स्कल्स रोइंग मुकाबले में सलमान खान और सतनाम सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह इस स्पर्धा में भारत का पहला एशियाई खेल पदक है। 

तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान किसान परिवार से आते हैं। भारतीय सेना में शामिल होने के बाद उन्होंने रोइंग में अपना करियर बनाया और अब एशियाई खेलों के पदक विजेता बन गए हैं। 

सलमान की उपलब्धि से अमेठी में खुशी का माहौल है। जिला खेल विभाग, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। जिला खेल अधिकारियों ने इसे जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

DM Amethi Kishori Lal Sharma IAS Shashank Chaudhary
अमेठी: दिव्यांग दंपतियों के लिए खुशखबरी, शादी पर मिलेगा ₹35 हजार तक प्रोत्साहन

अमेठी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपतियों को ₹35 हजार तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा के अनुसार, युवक के दिव्यांग होने पर ₹15 हजार, युवती के दिव्यांग होने पर ₹20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर ₹35 हजार की राशि दी जाएगी।

योजना के लिए आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक, युवक की उम्र कम से कम 21 और युवती की 18 वर्ष होना जरूरी है। संयुक्त बैंक खाता, विवाह और आय संबंधी निर्धारित दस्तावेज भी आवश्यक हैं। विवाह वित्तीय वर्ष 2025-26 या 2026-27 में हुआ होना चाहिए तथा दंपति आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

पात्र दंपति divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रति जरूरी अभिलेखों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, अमेठी में जमा करनी होगी।

DM Amethi Kishori Lal Sharma IAS Shashank Chaudhary
लंबित मुकदमों पर डीएम-एसपी सख्त, त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

अमेठी, 24 सितंबर। लंबित मुकदमों के निस्तारण में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। गंभीर मामलों में साक्ष्य और गवाह समय से उपलब्ध कराने के साथ प्रभावी पैरवी कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने दिए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन, पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। पुराने लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। गंभीर एवं संवेदनशील आपराधिक मामलों में साक्ष्य और गवाहों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ स्पीडी ट्रायल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

आगामी दुर्गा पूजा, मूर्ति स्थापना और विसर्जन को देखते हुए डीएम ने सभी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कराने तथा विसर्जन मार्गों और स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए। घाटों पर प्रकाश, बैरिकेडिंग, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ डीजे संचालन शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराने को कहा।

आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा आवश्यकता के अनुसार गुंडा एक्ट समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसपी सरवणन टी ने विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने और महिला अपराध, साइबर अपराध समेत संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत साक्ष्य और प्रभावी पैरवी से न्यायालय में मामलों का बेहतर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

DM Amethi IAS Shashank Chaudhary Amethi Police
अमेठी का मूंज क्राफ्ट पहुंचेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक लगेगा आयोजन, ODOP हॉल में दिखेगा जिले का हुनर

अमेठी। घास से बने उत्पादों की पहचान बना चुका अमेठी का मूंज क्राफ्ट अब प्रदेश और देश के बड़े बाजार तक पहुंचने जा रहा है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 में अमेठी के मूंज उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

आयोजन के हॉल नंबर-9 स्थित ODOP हॉल में मूंज से बनी टोकरियां, बैग, चटाई, डलिया और सजावटी सामान प्रदर्शित होंगे। इन उत्पादों के जरिए अमेठी की महिला कारीगरों के हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी भी देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचेगी।

वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान, अमेठी के जिलाध्यक्ष भवानी प्रसाद निषाद ने कहा कि अमेठी का मूंज क्राफ्ट अब स्थानीय बाजार से निकलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने लोगों से आयोजन में पहुंचकर जिले के कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

UPITS 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगा।
DM Amethi Kishori Lal Sharma Suresh Pasi शरद द्विवेदी हरीश निषाद
जगदीशपुर के पलिया पश्चिम क्षेत्र में दो नहरें, दो तस्वीरें!
एक में पानी बह रहा, दूसरी में घास-फूस का कब्जा। धान की फसल पकने को तैयार, लेकिन किसानों के सामने सिंचाई का संकट—आखिर पानी मिलेगा कब?
हालात पर यही कहावत सटीक—“का बरखा जब कृषि सुखानी।”
DM Amethi शरद द्विवेदी Kishori Lal Sharma Akeel Ahmad
अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

डीएम संजय चौहान का तबादला, अब कुशीनगर की संभालेंगे कमान।

वहीं शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

➡️ अमेठी में बदला प्रशासनिक नेतृत्व, नए डीएम की तैनाती से प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की शुरुआत।
DM Amethi शरद द्विवेदी Kishori Lal Sharma Suresh Pasi
आप नए डीएम शशांक चौधरी से सबसे पहले किस मुद्दे पर कार्रवाई की उम्मीद करते हैं? 👇

🔘 जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण
🔘 सड़क, बिजली और पानी
🔘 कानून-व्यवस्था
🔘 भ्रष्टाचार पर कार्रवाई
🐍 पुराने लैटरीन टैंक में छिपा था 5 फीट लंबा कोबरा, महिला ने देखा तो मचा हड़कंप!

कमरौली के पूरे ठाकुर दुबे गांव में लकड़ी लेने गई महिला की नजर अचानक टैंक में बैठे कोबरा पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए। वनकर्मी प्रदीप कुमार और बृजेश ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में कादूनाला वन रेंज क्षेत्र में छोड़ दिया।

⚠️ सांप दिखे तो पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, वन विभाग को सूचना दें।

📍 कमरौली, अमेठी

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethinews nis:value=AmethiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kamrauli nis:value=Kamrauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cobrarescue nis:value=CobraRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=snakerescue nis:value=SnakeRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/>
गणपति बप्पा की विदाई में उमड़ा जनसैलाब! 🙏🔥

डीजे की धुन पर थिरके सैकड़ों श्रद्धालु, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जगदीशपुर। काबा निहालगढ़ से निकली शोभायात्रा श्री दण्डेश्वर धाम पहुंची, जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

देखिए जगदीशपुर के गणेश विसर्जन का भक्तिमय नजारा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जगदीशपुर nis:value=जगदीशपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमेठी nis:value=अमेठी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गणेशविसर्जन nis:value=गणेशविसर्जन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गणेशउत्सव nis:value=गणेशउत्सव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganpatibappamorya nis:value=GanpatiBappaMorya nis:enabled=true nis:link/>
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल वसूली को लेकर महिला ने लगाए आरोप

दबाव बनाए जाने की शिकायत, पति की मौत

घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव की 

महिला का दावा- ₹15 हजार देने के बाद भी मांगी रकम

पति की मौत से चार बच्चों पर आजीविका का संकट

ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की मांग की
Amethi Police DM Amethi
चार दिन पहले हुआ था शुभारंभ, अब ग्राहकों को मिल रही बैटरी सेवा की सुविधा

“ग्रैंड ओपनिंग को हुए चार दिन… क्या अब ग्राहकों को मिल रही है बेहतर बैटरी सेवा? हमारी टीम पहुंची मौके पर, देखिए क्या मिला।”

जगदीशपुर। रायबरेली रोड स्थित डाकघर के पास 17 सितंबर को शुरू हुई New Power Battery Service के शुभारंभ के चार दिन बाद हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉलोअप किया। इस दौरान बैटरी की उपलब्धता, सेवा और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी ली गई।
मौके पर बैटरी की कीमत और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद उचित मूल्य लगने पर साथी दीपक यादव ने भी बैटरी खरीदी। नई दुकान पर बैटरी खरीदने के साथ सेवा से जुड़ी जानकारी भी ली गई।
मुख्य मार्ग पर दुकान होने से जगदीशपुर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यहां पहुंचना सुविधाजनक बताया जा रहा है। उद्घाटन के चार दिन बाद हमारी यह फॉलोअप विजिट नई शुरू हुई सेवा को करीब से समझने और वास्तविक ग्राहक अनुभव जानने की कोशिश रही।
जगदीशपुर युवा शक्ति निहाल गढ़ चक जंगल
🚨 लगातार खबर पब्लिक की खबरों के बाद कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर काम तेज!
NH-731 पर सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण शुरू। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने कार्य की प्रगति देखी और जरूरी निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amethi nis:value=Amethi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagdishpur nis:value=Jagdishpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh731 nis:value=NH731 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarpublicnews nis:value=KhabarPublicNews nis:enabled=true nis:link/>
Suresh Pasi Kishori Lal Sharma National Highways Authority of India - NHAI
🚨 चार दिन से लापता वृद्ध महिला, परिजनों ने मांगी मदद

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रस्तामऊ, पूरे थानी निवासी पासी समाज की एक वृद्ध महिला चार दिन पहले अपने मायके नजर अली का पुरवा, किशनी के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद से न तो वह मायके पहुंचीं और न ही उनका कोई सुराग मिल सका है।

परिजन महिला की तलाश में जुटे हैं। यदि किसी भाई-बहन को महिला कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें—

📞 9670455394
📞 9565204419

एक शेयर शायद परिवार को उनकी मां/परिजन तक पहुंचाने में मदद कर दे।
चोरी की बाइक लेकर निकले तीन आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा

दो बाइक बरामद; एक सुल्तानपुर के चोरी के मुकदमे में दर्ज, दूसरी के मालिक ने बताई चोरी

अमेठी। चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दिछौली मोड़ पर घेराबंदी कर तीनों को बाइक समेत पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात वारिसगंज चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो बाइक पर तीन लोग चोरी के वाहनों के साथ रानीगंज रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दिछौली मोड़ पर घेराबंदी की और दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूनुस मोहम्मद उर्फ बाबू, बिलाल अहमद और जगदीश कुमार सरोज के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में हीरो एचएफ डीलक्स UP45 AQ 9590 सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी मिली। दूसरी हीरो पैशन प्रो UP33 AD 5671 के मालिक ने पुलिस को बताया कि बाइक करीब दो-तीन महीने पहले इन्हौना बाजार से चोरी हुई थी, लेकिन उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों पर धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी मिली है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि बरामद बाइक कहां से चोरी हुईं और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
Amethi Police UP Police