🚨 **बीएसएफ जवान के घर बड़ी चोरी! 12 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर ले उड़े चोर।**
अमेठी में चोरों ने बीती रात बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद, 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और दर्जनों कारतूस लेकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान चोरों ने फ्रिज में रखी मिठाई भी खाई और आराम से निकल गए।
घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास स्थित होटल वृंदावन के सामने की है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सुनिए भुक्तभोगी जवान की जुबानी
#AmethiNews #AmethiPolice #Theft #BreakingNews #KhabarPublicNews
Amethi Police MYogiAdityanath
Amethi, Amethi | Nov 6, 2026