Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
oraidarshan
#जयमाँसंकटा🚩: माँ संकटा (उरई) के आज शुक्रवार 14 अगस्त के दिव्य दर्शन , माँ संकटा से यही प्रार्थना है कि आप और आपका परिवार सदैव सुख, शान्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। आपका दिन मंगलमय हो..💐🙏
Orai, Jalaun
| Aug 14, 2026
#जयमाँसंकटा🚩:
MORE NEWS
रामपुरा पुलिस ने 10 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का चेचिस, पांच मोबाइल फोन और बाइक खोलने में इस्तेमाल होने वाले पेंचकस व हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026
मॉर्निंग स्टार चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबंधक अर्चना सिंह, हर्षिता सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह सर ने सरस्वती पूजन तथा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर व दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व संतोष सर के द्वारा जयघोष हुआ जिसमें भारत माता की जय, भगतसिंह अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद, अमर रहे, महात्मा गाँधी अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारों के साथ आसमान गूँज उठा। प्रबंधक अर्चना सिंह द्वारा बच्चों का उद्बोधन किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता के मायने समझाते हुए बच्चों को त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के इस क्रम में गीत गायन की प्रस्तुतियों के साथ नंदिता, अद्विता ने सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया जिसे सुनकर बच्चे तथा शिक्षक शिक्षिकाएँ भी झूमने लगे । कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति भाषण के रूप में उद्घाटित करते हुए कक्षा ग्यारहवीं से समृद्धि ने शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के इसी क्रम में लहरा दो सरजमीं का परचम रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिसमें कक्षा पंचम के बच्चों ने प्रतिभाग किया और अन्य देश भक्ति गीतों, नाट्य, नृत्य अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए। आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रजनीश सर ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मॉर्निंग स्टार की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा इशिका गुप्ता और अदिति सिंह के द्वारा जोशीले अन्दाज में किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कोर्डिनेटर जोगेन्द्र सर और दिलीप सर तथा सन्तोष सर ब्रजेश सर, सनी सर, प्रवीण सर, दीपा मैंम,शिवांगी मैंम, मुस्कान मैंम, रजनीकांत सर, अनुराग श्रीवास्तव सर, नीरज सर, अर्चना मिश्रा मैम, तंज़ील मैम, अनुराधा मैम, ईफा मैम, राशिद सर, मानवेंद्र सर, लोकेंद्र सर, अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ व अपना आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026
ग्रामीण अंचल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया बेटियों के सम्मान और साक्षरता का संदेश कालपी/जालौन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद जालौन की कालपी तहसील के ग्राम सैदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उत्साह और देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नन्ही बच्चियों ने बेटियों के प्रोत्साहन और सम्मान पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों ने साक्षरता के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले इन बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी क्षेत्र या संसाधन की मोहताज नहीं होती। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गांवों के बच्चे भी अपनी प्रतिभा से किसी से कम नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया और बेटियों के सम्मान, शिक्षा के प्रसार तथा जागरूक समाज के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रताप भानु यादव, सहायक अध्यापक निक्की निरंजन एवं ग्राम सैदपुर के वरिष्ठ नागरिक आदि उपस्थित रहे।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026
गोहन क्षेत्र में युवक से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के नावर गांव से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पीड़ित युवक से पैर छुलवाए गए तथा महापुरुषों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 14 अगस्त का है। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है और वह अपने साथियों से वीडियो बनाने के लिए कहता नजर आ रहा है। इसी दौरान पीड़ित के साथ कथित रूप से अभद्रता किए जाने और उसे पैर छूने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप है। पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो प्रकाश में आया है जिसमें एक व्यक्ति नोरे चतुर्वेदी जो थाना गोहन क्षेत्र के रहने वाले हैं उनके द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है जल्द से जल्द अभियुक्त नोरे को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम-एसपी, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां “जुग-जुग जिया लाल, कमिश्नर बनो”—बुजुर्गों के स्नेहाशीष से भावुक हुआ माहौल उरई (जालौन)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व का भाव साफ नजर आया। बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग ने बुंदेलखंडी अंदाज में जिलाधिकारी को स्नेहाशीष देते हुए कहा जुग-जुग जिया लाल, बानो कमिश्नर। बुजुर्ग के इस आत्मीय आशीर्वाद से माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद समाज को निरंतर दिशा देता है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करना हम सभी का दायित्व है तथा जिला प्रशासन उनके सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्धजनों को हरिद्वार एवं वृंदावन के दर्शन कराए जा चुके हैं। अब उन्हें अयोध्या धाम ले जाकर श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के जीवन में खुशियां लाना और उन्हें अपनों जैसा अपनत्व देना प्रशासन की संवेदनशील जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के वृद्धाश्रम पहुंचने से वहां उत्सव और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। बुजुर्गों ने भी अधिकारियों को स्नेहाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026