छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: अर्घ्य देते समय बिगड़ी व्रती महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
देवरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन देवरिया में एक दुखद घटना सामने आई। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान अचानक एक व्रती महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर गांव के नवलपुर मोहल्ला निवासी प्रेमशीला देवी (47) पत्नी दीनानाथ गोंड छठ व्रत रखी थीं। सोमवार की भोर में वह नवलपुर मोहल्ले स्थित छठ घाट पर पहुंचीं और उगते सूर्य को अर्घ्य देने लगीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
छठ महापर्व के उल्लास के बीच हुई इस दुखद घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
#Deoria #UttarPradesh #ChhathPuja #BreakingNews #DeoriaNews #छठपूजा #देवरिया #उत्तरप्रदेश #ViralNews
Deoria, Deoria | Nov 16, 2026