
फिरोजाबाद थाना नसीरपुर पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई
एसओजी, सर्विलांस और नसीरपुर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध रोकथाम और गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में नसीरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। नसीरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/26 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनुज लोधी पुत्र महाराज सिंह निवासी ढोलना थाना ढोलना जिला कासगंज को हयातगढ़ी मछली तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण -
अनुज अपने साथी पन्नालाल पुत्र वासुदेव और नरेन्द्र नाई पुत्र बावूराम के साथ ट्रक संख्या HR 55 AJ 8002 में 3 क्विंटल 69 किलो गांजा उड़ीसा से लाए थे। 02-07-2026 को मुखबिर की सूचना पर नगला गूंज करनपुर अंडरपास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से पन्नालाल लोधी को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज मौके से फरार हो गया था।
#Firozabad #NaseerpurPolice #SOG #NDPSAct #DDMNEWS