बिजावर में दिव्यांग हितग्राहियों के लिए UDID स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
50 हितग्राहियों को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए किया गया चिन्हांकित
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में 27 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत बिजावर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों के UDID कार्ड जारी किए जाने हेतु स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड छतरपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।
शिविर में कुल 99 हितग्राहियों ने दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए पंजीयन कराया। परीक्षण के बाद 50 हितग्राहियों को मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी किए जाने हेतु चिन्हांकित किया गया। शिविर में अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक दिव्यांगता सहित विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले हितग्राहियों ने पंजीयन कराया।
शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्रमाण-पत्र की सुविधा उपलब्ध कराते हुए UDID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur