नेवलिया तुर्तीपुर मार्ग पर खराब पड़ा इंडिया मार्का नल, राहगीर पेयजल के लिए परेशान
#हरदोई। विकासखंड सुरसा की ग्राम पंचायत ओदरा नेवलिया में तुर्तीपुर रोड पर पुलिया के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर लगे इस हैंडपंप के खराब होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026