दिनारा सीओ की पहल से रास्ता विवाद और जलजमाव की समस्या का समाधान
दिनारा प्रखंड के खरिका गांव और भानस गांव रस्ते और बाली को लेकर चल रहे विवाद का अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर समाधान कराया। सीओ ने खरिका गांव में रस्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति से विवाद का स्थायी समाधान कराया।जबकि भानस गांव में नाली बंद होने से करीब दस घरों में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। पानी की निकासी बाधित होने से ग्रामीण परेशान थे। सूचना मिलने पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्या सुनी।
जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने विकास कार्य और जलनिकासी के लिए तत्काल एनओसी देने की बात कही। अधिकारियों की पहल के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।