
मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने जिला स्तरीय समिति गठित
---
सतना 13 अक्टूबर 2026/नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में मादक पदार्थो की मांग में कमी लाने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन करने, सतत निगरानी, अंतर विभागीय समन्वय एवं नियमित मानीटरिंग के लिए कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। उप संचालक सामाजिक न्याय इस समिति के सदस्य-सचिव होंगे।
इसी प्रकार समिति के सदस्यों में पुलिस अधीक्षक सतना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना, वन मण्डल अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर पीएमश्री महाविद्यालय सतना, प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला आबकारी अधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, अध्यक्ष निवेदिता नशा मुक्ति केन्द्र सोनौरा होंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP