लोक सेवा केन्द्र उचेहरा के नवीन संचालक के रूप में शालिनी सिंह बघेल का चयन
-----
सतना 13 अक्टूबर 2026/लोक सेवा केन्द्र उचेहरा के नवीन संचालक के चयन के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में निविदा समिति के सदस्यों एवं निविदाकारों की उपस्थिति में पुनः लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रक्रिया के माध्यम से शालिनी सिंह बघेल का चयन लोक सेवा केन्द्र उंचेहरा के नवीन संचालक के रूप में किया गया।
लॉटरी प्रक्रिया में तकनीकी एवं वित्तीय निविदा में अपात्र पाए गए श्री बालाजी एंड कंपनी, वार्ड क्रमांक-10, शुक्लाव गली, करैरा, जिला शिवपुरी को छोड़कर शेष 68 पात्र निविदाकारों में से नवीन संचालक का चयन किया गया। चयनित निविदाकार शालिनी सिंह बघेल, सीताराम पेट्रोल पंप के पीछे, वार्ड क्रमांक-22, कैलाश नगर, उतैली, सतना हैं। शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। चयनित संचालकों की सूची मध्यप्रदेश ई-टेंडर पोर्टल mptenders.gov.in, mpedistrict.gov.in तथा सतना जिले की आधिकारिक वेबसाइट satna.nic.in पर अपलोड की गई है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP