पटना : आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के दरभंगा, पटना, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।
▶️आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
▶️ईओयू के उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सत्यापन के दौरान आनंद कुमार विभूति के पास उनकी ज्ञात आय से करीब 122% अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।
Chapra, Saran | Sep 9, 2026