समस्तीपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से लगे भीषण जाम मामले में शोरूम संचालक को नोटिस
#समस्तीपुर शहर के व्यस्त मोहनपुर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के उद्घाटन समारोह में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव को बुलाना आयोजक को काफी भारी पड़ गया है. बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क किनारे मंच बनाने और कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित करने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 'अरन्या बजाज' मोटरसाइकिल शोरूम के प्रोपराइटर अरुण कुमार राय को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए मौके पर प्रशंसकों की बेकाबू और भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.