असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन सहित 6-7 डिब्बे बेपटरी, लोको पायलट गति नियंत्रित नहीं कर सके
गुवाहाटी।13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन सहित 6-7 डिब्बे आज सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO के अनुसार 11 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 06:54 बजे असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्यपूर्ण रूप से ट्रेन पटरी से उतर गई। #vairalvideo