तीन साल से अंधेरे में डूबा प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर, लाइट व्यवस्था कराने की मांग
जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा क्षेत्र के ग्राम कांसका और ढोंडा के मध्य स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर पिछले तीन वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित है। मंदिर में लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि के समय पूरा मंदिर परिसर अंधेरे में डूबा रहता है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मंदिर के महंत बाबा वैद्यनाथ जी महाराज ने बताया कि पिछले तीन साल से मंदिर में बिजली और प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। रात्रि के समय अंधेरा रहने से श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर में जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन एवं लाइट की उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा सके और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Paramveer Arya हिंदू सम्राट धर्मा भैया Sho D K Sisodia
Koil, Aligarh | Nov 9, 2026