छठ को लेकर एक्शन में डीएम-एसपी, 300 घाटों पर होगी ड्रोन से निगरानी, गहरे पानी में बैरिकेडिंग
छठ महापर्व को लेकर कैमूर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने खुद कमान संभाल ली है। दोनों अधिकारियों ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिले में 300 से अधिक छठ घाटों पर तैयारी तेज है। इनमें 147 प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
मोहनिया और भभुआ में 100 से 150 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। गहरे पानी में बैरिकेडिंग की जाएगी और गोताखोरों की तैनाती होगी।
डीएम-एसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि घाटों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। घाटों पर पटाखा फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इस बार छठव्रतियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिलेगा।
Mohania, Kaimur | Nov 13, 2026