छठ के दूसरे दिन घाटों पर उमड़ी सैकड़ों महिलाओं की भीड़, कैमूर में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ
कैमूर लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जिले के विभिन्न घाटों पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की तैयारी की।
पूरे जिले में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखी गई। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
Mohania, Kaimur | Nov 14, 2026