मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के आवास पर ग्रहण किया खरना का प्रसाद, मिली आत्मीय आमंत्रण की सुखद अनुभूति। 🙏
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी जी द्वारा अपने आवास पर खरना के प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार मित्र सोनू तिवारी के साथ पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति के साथ गुड़ की खीर एवं रोटी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस आत्मीय आमंत्रण और स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए एसडीएम महोदया का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें। 🙏🌅
जय छठी मैया!
— अजय कुमार सिंह
संवाददाता, News 24 कैमूर
Mohania, Kaimur | Nov 14, 2026