*रेलवे खत्म कर सकता है RAC टिकट की सुविधा, यात्रियों के आराम को लेकर हो रहा विचार*
भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे इस दशकों पुरानी व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। इसके तहत RAC सुविधा समाप्त करने का विकल्प भी देखा जा रहा है।
दरअसल, RAC टिकट पर दो यात्रियों को एक ही बर्थ साझा करनी पड़ती है। दोनों को आधी सीट मिलती है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बैठने और सोने में परेशानी होती है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि जब यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिलती, तो उससे पूरा किराया लेना उचित नहीं है।
त्योहारी सीजन में छठ और दिवाली के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच RAC टिकट यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। हालांकि, रेलवे अब यात्रियों के आराम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए इस व्यवस्था का नया विकल्प तलाश रहा है। फिलहाल RAC व्यवस्था समाप्त करने को लेकर कोई आधिकारिक अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026