*लखनऊ मंडल के 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, सीएम योगी करेंगे वितरण*
उत्तर प्रदेश में युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए योगी सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत रविवार को बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित समारोह में लखनऊ मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिलों के शिक्षण संस्थानों में भी वितरण अभियान शुरू होगा।
सरकार ने दिसंबर 2021 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत अब तक करीब 62 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं। योजना का लक्ष्य दो करोड़ युवाओं को डिजिटल डिवाइस उपलब्ध कराना है। अगस्त में कैबिनेट ने 25 लाख नए टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी थी। अब योजना के तहत केवल टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026