
BIG BREAKING NEWS
अलीगढ़ मोड़ पर ट्रांसफॉर्मर में फंसे मृत बंदर का राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम ने कराया अंतिम संस्कार
गोंडा (अलीगढ़)। जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा क्षेत्र के अलीगढ़ मोड़ पर ट्रांसफॉर्मर के बीच एक बंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना राष्ट्रीय हनुमान दल गोंडा (हरिगढ़) की टीम को मिली।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हनुमान दल के गोंडा ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई अपनी समस्त टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत लाइन कटवाई, जिसके बाद पूरी सावधानी के साथ ट्रांसफॉर्मर के बीच फंसे मृत बंदर को बाहर निकाला।
इसके बाद टीम के सदस्यों ने विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया। टीम के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
इस मौके पर गोंडा ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई, आकाश सिंह, सूरज शर्मा, कृष्ण शर्मा, अरुण पंडित, अंकित चौधरी, गौरव शर्मा सहित राष्ट्रीय हनुमान दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम ने इस कार्य के माध्यम से जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया।
Koil, Aligarh | Nov 14, 2026