ईरान ने ऐलान किया है कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर रहा है। उसने कहा कि वह अब भी अपनी सात शर्तों पर अमेरिका के जवाब का इंतजार कर रहा है। उसका कहना है कि अमेरिका से ईरान की दी हुई शर्तें पूरी करने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। यह बयान ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसेन रेजाई ने दिया है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध में कूटनीतिक सफलता की उम्मीद की जा रही है।
अमेरिका का ईरान पर हमले से इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका देश फिलहाल ईरान पर कोई नया हमला नहीं करने वाला है। उन्होंने कहा है कि ईरान संघर्ष खत्म होने की दिशा में सकारात्मक प्रगति दिखाई दे रही है। व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को ईरान पर हमले करने की कोई जरूरत नहीं है। कतर पहले से ही अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।